{"_id":"60de19478ebc3ecc0774f890","slug":"the-challenges-of-kovid-were-overcome-by-the-efforts-of-the-government-varanasi-news-vns598109865","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के प्रयासों से दूर हुई कोविड की चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के प्रयासों से दूर हुई कोविड की चुनौतियां
विज्ञापन
भाजपा की ओर से कोविड-19 की चुनौती विषय पर बृहस्पतिवार को वर्चुअल सेमिनार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कोविड 19 से बचाव एवं इलाज के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमित संसाधनों के साथ संसाधनों एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास हुआ है।
उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूपी मॉडल की प्रशंसा की और दुनिया के प्रमुख देशों ने हमारी नीतियों का अनुसरण भी किया। दुनिया के किसी भी देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान नहीं चलाया जा रहा है, लेकिन हमारे देश में सभी वर्गों को मुफ्त में टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय सोनकर, चन्द्रशेखर सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेन्द्र सिंह पटेल, अखंड सिंह आदि मौजूद रहे।
एससी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत के प्रथम काशी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ व बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया। इसके बाद काशी क्षेत्र कार्यालय पर जाकर पदभार ग्रहण किया।