फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The chairperson of the Jharkhand State Human Rights Council will adopt 11 girl students of Queens College until they complete their education

Varanasi News: क्वींस कॉलेज की 11 छात्राओं को शिक्षा पूरी होने तक गोद लेंगी झारखंड की राज्य मानवाधिकार परिषद की अध्यक्ष

Mon, 09 Mar 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The chairperson of the Jharkhand State Human Rights Council will adopt 11 girl students of Queens College until they complete their education
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें झारखंड की राज्य मानवाधिकार परिषद की अध्यक्ष मेघा रानी ने क्वींस कॉलेज की 11 छात्राओं को शिक्षा पूरी होने तक गोद लेने की घोषणा की। साथ ही प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने इस बार की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में आने वाली छात्राओं को 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि पीएमश्री राजकीय क्वींस कॉलेज में बालिकाओं के लिए विशेष पहल करते हुए निशुल्क शिक्षा के साथ ही बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तर में टॉप 10 में आने पर उच्च शिक्षा में अध्ययन के लिए एक लाख का पुरस्कार की घोषणा की गई। साथ ही झारखंड राज्य की मानवाधिकार परिषद की अध्यक्ष डॉ. मेघा रानी ने इस अवसर पर विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मेघा ने विद्यालय की 11 मेधावी और निर्धन बालिकाओं को उनकी शिक्षा पूर्ण होने तक गोद लेने की घोषणा की। पिछले वर्ष आज के दिन ही पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में 234 वर्षों के पश्चात बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ हुआ था। इस वर्ष बालिकाओं की शिक्षा निशुल्क कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed