फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The business of hawkers is running haphazardly in the city

Varanasi News: शहर में बेतरतीब ढंग से चल रहा फेरी पटरी वालों का कारोबार

Sat, 07 Dec 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The business of hawkers is running haphazardly in the city
वेंडिंग जोन की कमी के कारण क्षमता से अधिक लग रही दुकानें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम सीमा में लगने वाले फेरी पटरी के लिए नियम कानून तो बने हैं। इसके बावजूद अब तक इसमें एकरूपता नहीं लाई गई। समन्वय के अभाव के चलते बेतरतीब तरीके से वेंडिंग जोन में कारोबार हो रहा है। इससे कई समस्याएं आ रही हैं।
शहर में लगभग सभी सड़कों के किनारे बेतरतीब ठेले-खोमचे वाले खड़े नजर आते हैं। इनकी वजह से कहीं फुटपाथ पर कब्जा रहता है, तो कहीं ये आधी सड़क ही घेरे हुए रहते हैं। इससे शहर में आए दिन जाम की समस्या खड़ी रहती है, जिससे ट्रैफिक पुलिस के साथ ही शहर के लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक भी जूझते नजर आते हैं। नगर निगम की ओर से शहर के सभी जोन में वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। लाइसेंस धारक दुकानदारों को अपना ठेला या खोमचा लगाने के लिए क्षेत्र का आवंटन होता है। आंकड़ों के अनुसार 60 हजार फेरी पटरी वाले हैं, जबकि हकीकत में इनकी संख्या 75 हजार से अधिक है। फेरी पटरी संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार शहर में कई बाहरी लोग पुलिस की मदद से कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
इनसेट
नगर निगम की ओर से बने नियम की भी उड़ाई जा रहीं धज्जियां
नगर निगम की ओर से नियम बनाया गया है। इन दुकानदारों से नियमावली और पत्रावली के आधार पर फाॅर्म भी भरवाया गया था। एक परिवार के एक व्यक्ति को ही वेंडिंग जोन के तहत जगह आंवटित होती है। इसके बाद भी हर परिवार से तीन से चार लोग शहर में ठेला-खोमचा आदि लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण न होने से जाम

नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन के निर्माण और आवंटन में बरती जा रही लापरवाही के कारण ही शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दुकानदार सड़कों के किनारे ठेले-खोमचे लेकर खड़े होने को विवश होते हैं।


कोट्स
हाल ही में वेंडिंग जोन कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें समस्याओं पर चर्चा की गई। वेंडिग जोन और अधिक मात्रा में बनाए जाएंगे। अभी मौजूद वेंडिंग जोन को स्मार्ट बनाया जाएगा ताकि वहां अधिक दुकानें लग सकें। सभी से नियमों का हर हाल में अनुपालन कराया जाए। पुलिस का सहयोग लेकर सबकुछ सुव्यवस्थित किया जाएगा।
दुष्यंत कुमार मौर्या, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed