{"_id":"66ccf512d5cbd3795c0bea25","slug":"the-buildings-of-cm-anglo-and-bengali-tola-inter-college-will-be-seen-in-a-different-look-varanasi-news-c-20-noi1138-706655-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अलग कलेवर में दिखेंगे सीएम एंग्लो और बंगाली टोला इंटर कॉलेज के भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अलग कलेवर में दिखेंगे सीएम एंग्लो और बंगाली टोला इंटर कॉलेज के भवन
विज्ञापन
फोटो
लैब की होगी मरम्मत, विद्यार्थियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
दोनों कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुरोध पर सीडीओ ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर के सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर और बंगाली टोला इंटर कॉलेज पांडेय हवेली के भवन कुछ महीनों में अलग कलेवर में दिखाई देंगे। कॉलेज की लैब की मरम्मत कराई जाएगी और विद्यार्थियों के लिए बेसिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। सोमवार को सीडीओ हिमांशु नागपाल ने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ सोमवार को दोनों कॉलेजों में निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने दोनों विद्यालयों की जर्जर स्थिति देखी।
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्रा ने सीडीओ को बताया कि भवन 1889 का है। छत पूरी तरह खराब हो गई है। लाइब्रेरी, कैंटीन और खेल मैदान में काम होना है। सीडीओ ने यूपीपीसीएल के अभियंता को कॉलेज से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। ताकि भवन में लैब, लाइब्रेरी, छत की मरम्मत और शौचालय बनवाए जा सके। इसके अलावा खेल मैदान में जरूरी खेल सामान उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय में 25 हजार पुस्तकें हैं, मगर लाइब्रेरी की स्थिति ठीक न होने के चलते इनके रखरखाव में दिक्कतें आ रही है। साथ ही विद्यार्थियों को इनका लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है।
बंगाली टोला इंटर कॉलेज का भवन भी 1854 में बना था। यहां भी भवन की मरम्मत से लेकर बेसिक जरुरतें हैं। सीडीओ ने अभियंता को निर्देश दिए कि दोनों विद्यालयों में प्रधानाचार्यों से बात कर कार्ययोजना बनाकर दें। ताकि भवनों की मरम्मत और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। दोनों प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि भवन और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी रखें।