फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bride refused to marry after seeing the drunk groom.

Varanasi News: शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

Thu, 18 Jul 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry after seeing the drunk groom.
ऊंज । थाना क्षेत्र के नवधन गांव में शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा जयमाल पर ही नशे में धुत होकर अजीब हरकतें कर रहा था। इससे नाराज दुल्हन ने लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस साहसिक फैसले की हर तरफ सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में सोमवार को प्रयागराज हे सहसों निवासी राजकुमार साहू बरात लेकर पहुंचा था। घरातियों ने बरातियों का आवभगत किया। बरात दुल्हन के घर पहुंची। जहां द्वाराचार की रस्म अदायगी के बाद जयमाल की प्रक्रिया शुरू की गई। जयमाल के दौरान जब दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो उसे आभास हुआ कि दूल्हा शराब पिया है। जयमाल पर ही दूल्हा बहकी-बहकी बातें करने के साथ ही अजीब हरकतें कर रहा था। इससे दुल्हन नाराज हो गई और जयमाल से उतरकर चल गई। लड़की के परिजनों ने जब इसका कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि दूल्हा शराब पिया है। लड़की ने युवक से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में दूल्हे के साथ शादी करने को राजी नहीं हुई। अंतत: बरात को बैरंग वापस जाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed