फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The body was looted and killed by Bhadohi's businessman and thrown the body in Mirzapur

भदोही के व्यवसाई से लूट और हत्या कर शव को मिर्जापुर में फेंका

Fri, 17 Jan 2020 04:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
The body was looted and killed by Bhadohi's businessman and thrown the body in Mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा चौकी स्थित चिंदलिक गांव के पास कुएं में शुक्रवार की दोपहर एक व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती छानबीन में मामला भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र कांतपुर से जुड़ा निकला।

विज्ञापन


बदमाशों ने एक व्यवसाई का अपहरण करने के बाद उसको लूटा और फिर उसकी हत्या करके शव को चील्ह थाना क्षेत्र के बारह बरवा गांव स्थित कुएं में फेंक दिया। इस घटना को लेकर व्यापारियों के साथ ही आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांतापुर गांव निवासी 35 वर्षीय व्यवसाई शिव कुमार गुप्ता गुरुवार को अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट औराई थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि वे एक मारुती वैन में जाते दिखाई दिए थे। पुलिस ने मारुती वैन बरामद किया तो उसमें खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मारुती वैन के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में वैन मालिक ने हत्या कर शव को चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा चौकी के पास स्थित कुएं में फेंके जाने की बात बताई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह के साथ ही स्थानीय थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed