फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The body of the sister who had gone to meet her lover was tied to a stone and thrown into the Varuna river.

Varanasi News: प्रेमी से मिलने गई बहन का शव पत्थर से बांधकर वरुणा नदी में फेंका

Wed, 07 Feb 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The body of the sister who had gone to meet her lover was tied to a stone and thrown into the Varuna river.
लोहता (वाराणसी)। चंदापुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी छोटी बहन का शव पत्थर से बांधकर फुलवरिया क्षेत्र में वरुणा नदी में फेंक दिया। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस ने मंगलवार को युवक की निशानदेही पर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोहता थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार शाम 18 वर्षीय कविता कुमारी अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। बड़े भाई और पेशे से पेंटर दीपक को इसकी सूचना मिली। कविता को प्रेमी के घर से लाकर दीपक ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि क्षुब्ध होकर कविता ने फंदा लगाकर जान दे दी। दीपक को जब इसकी जानकारी मिली तो देर रात कविता का शव ई-रिक्शा पर लादकर फुलवरिया क्षेत्र में ले गया और पत्थर से बांध कर वरुणा नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दीपक ने कहा कि बहन की आत्महत्या के बाद लोकलाज के डर से उसने शव वरुणा नदी में प्रवाहित किया था। उधर, इस संबंध में लोहता थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि 112 नंबर पर युवती की आत्महत्या और शव मिलने की सूचना मिली थी। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी कुएं में कूदा, बचाया गया
इंटरमीडिएट की छात्रा कविता कुमारी पांच बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके एक अन्य भाई की मौत दो साल पहले हो चुकी है। कविता की मौत के बाद उसके पिता चुन्नू राम और मां मालती देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। वहीं, चंदापुर गांव के ग्रामीणों का कहना था कि कविता की मौत की सूचना पाकर उसका प्रेमी भी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में कूद गया था। उसके परिजनों और पड़ोसियों ने उसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed