{"_id":"66f1823d49fc1857cb052aed","slug":"the-body-of-a-youth-who-left-home-in-anger-was-found-in-a-pond-ndrf-rescued-him-after-a-lot-of-hard-work-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: घर से नाराज होकर निकले युवक का शव पोखरे में मिला, एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: घर से नाराज होकर निकले युवक का शव पोखरे में मिला, एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
Mon, 23 Sep 2024 10:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:18 PM IST
सार
वाराणसी के रमरेपुर स्थित घर से नाराज होकर निकले परमानंद पटेल (24) का शव सोमवार को पहड़िया पोखरे में मिला। जैतपुरा थाने की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक परमानंद पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पहड़िया पोखरे से कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि मृतक घर से नाराज होकर निकला था। घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पहड़ियां पोखरे के पास सामान होने की सूचना स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी और बाद में शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
बताते चलें कि रमरेपुर निवासी परमानंद पटेल एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाता था। रविवार की रात 11 बजे के लगभग घर से बाहर निकल गया लेकिन सुबह तक वापस नहीं आया।सोमवार की सुबह पहड़िया पोखरे के किनारे एक मोबाइल, कपड़ा और एक जोड़ी चप्पल पड़ी दिखी। स्थानीय लोगों ने पोखरे में किसी के डूबने की आशंका पर सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पहले पुलिस ने प्रयास किया लेकिन जब शव खोजने में सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ को बुलाया गया जिसके बाद शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि परमानंद दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी कछवा की रहने वाली सरोजा पटेल से हुई थी। सरोजा इन दिनों मायके गई थी और उसे मंगलवार को जीवित्पुत्रिका के व्रत के लिए ससुराल आना था।
विज्ञापन