फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will run Seva Sankalp Abhiyan from Pm Modi birthday September 17 to October 17

पीएम के जन्मदिन पर भाजपा का प्लान: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, तैयारी पूरी

Thu, 03 Sep 2026 04:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 04:40 PM IST
सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इसे लेकर बैठक की गई। इसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रमों और अभियान की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन
BJP will run Seva Sankalp Abhiyan from Pm Modi birthday September 17 to October 17
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रमों और अभियान की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता का आधार अधिकतम पहुंच, अधिकतम सहभागिता, अधिकतम सेवा और उसका प्रभावी क्रियान्वयन होगा। इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक केंद्रित कार्ययोजना तैयार करनी होगी।
विज्ञापन


अशोक चौरसिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को सक्सेस स्टोरी के रूप में समाज के सामने लाया जाए। हर शक्ति केंद्र, हर बूथ और हर क्षेत्र में ऐसी कई कहानियां मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने परिवार, रोजगार प्राप्त करने वाले युवा व बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित नागरिक बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावी तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। लाभार्थियों की इन कहानियों की रील तैयार कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए इन्फ्लुएंसर्स की भी सहभागिता ली जाएगी।

अशोक चौरसिया ने बताया कि 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेंगे और लाभार्थी परिवारों के घरों में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति लाभार्थियों का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ अभियान को सीधे परिवारों और समाज से जोड़ना है।

अभियान का दूसरा प्रमुख कार्यक्रम ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता होगा। कॉलेजों, निजी कॉलेजों और सरकारी कॉलेजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों, उपलब्धियों और विकसित भारत की संकल्पना पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद नमो सेवा गाथा के तहत 2 अक्तूबर को प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। हर जिले को 18 से 20 नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने का लक्ष्य दिया गया है। ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा दीदियों और बच्चों की माताओं को आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

अन्य आयोजन के तहत सेवा ज्योति यात्रा जिला स्तर के साथ-साथ गांवों में भी आयोजित की जाएगी। यात्रा में रथ पर ज्योति रखकर कार्यकर्ता और आमजन साथ चलेंगे व समापन स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान में काशी और गुजरात के बडनगर को जोड़ने वाली विशेष बाइक यात्रा भी होगी। गुजरात से जल लेकर काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा, जबकि काशी से गंगाजल लेकर बडनगर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर चुने जाएंगे 25 सेवा कार्य
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत ‘25 वर्षों के 25 सेवा कार्य’ की अवधारणा भी रखी गई है। हर कार्यकर्ता इन 25 सेवा कार्यों में से किसी एक सेवा कार्य का चयन करेगा। सेवा कार्यों का चयन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा। सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा इनोवेशन चैलेंज और पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, डॉ. सुदामा पटेल, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, उत्तम ओझा, संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह, विपिन पाठक, अनिल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पटेल, पीयूष वर्धन सिंह,और श्रीप्रकाश शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed