फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The BJP members shout at police stations

थानों पर भाजपाइयों का हुंकार

Mon, 11 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 11 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
The BJP members shout at police stations
भाजपा का धरना प्रदर्शन
प्रदेश में बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था, जनसमस्याओं की अनदेखी और भ्रष्ट व निकम्मे थानेदारों के खिलाफ रविवार को भाजपा ने एक साथ कई थानों पर हल्ला बोला। आंदोलन का नेतृत्व शहर के तीन थानों पर पार्टी के विधायकों ने किया जबकि शेष अन्य थानों पर वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला। घेराव के दौरान हुई सभा में वक्ताओं के निशाने पर प्रदेश सरकार रही। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप घेराव खत्म किया गया।
विज्ञापन


शहर दक्षिणी के विधायक श्यामदेव राय चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतगंज थाने का घेराव किया। यहां हुई सभा में विधायक समेत सभी वक्ताओं ने कानून व्यवस्था के सवाल पर अखिलेश सरकार की जमकर मजम्मत की। यहां शंकर गिरी, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू, रतन सिंह, संदीप अग्रवाल, मनोज यादव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल की अगुवाई में भाजपाजनों ने सारनाथ थाने का घेराव कर सपा सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। यहां महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, सुजीत सिंह टीका, जेपी सिंह, कृष्ण बिहारी राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं कैंट की विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाजनों ने लक्सा थाने का घेराव कर प्रदेश सरकार पर अराजकतत्वों और भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विद्यासागर राय, दीपक मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, नलिन नयन मिश्रा आदि मौजूद थे। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंडुवाडीह थाने का घेराव हुआ। यहां आरपी सिंह पटेल, ज्ञानेश जोशी, हेमंत सिंह, महेंद्र सिंह चंदेल, प्रभात सिंह आदि ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।


बड़ागांव संवाददाता के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव थाने का घेराव कर सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिलाफत की। घेराव में राजेश दीक्षित, प्रभात सिंह, वंशनारायण पाठक, श्रीप्रकाश दूबे, संकठा पटेल, राकेश मिश्र, अजय सिंह आदि मौजूद थे। सेवापुरी संवाददाता के अनुसार  सेवापुरी विधान सभा के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंसा थाने को घेरा। यहां कमला राजभर, ओम प्रकाश सिंह, भोला शंकर मिश्र, रामचंद्र पाल, विक्रमा पटेल, प्रभात सिंह और सुधीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed