फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Banaras Bar Association Awadhesh became the president of 182 year old Banaras Bar

The Banaras Bar Association: 182 साल पुराने बनारस बार के अध्यक्ष बने अवधेश,इन्हें मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

Sun, 24 Dec 2023 12:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Dec 2023 12:59 PM IST
सार

महामंत्री के पद पर 1672 मत पाकर अधिवक्ता कमलेश सिंह यादव निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर दूसरे स्थान पर 1395 मत पाकर अधिवक्ता शशांक कुमार रहे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। कचहरी परिसर में जश्न का माहौल रहा। बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की घोषणा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद ने की।

विज्ञापन
The Banaras Bar Association Awadhesh became the president of 182 year old Banaras Bar
बनारस बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अधिवक्ताओं के 182 वर्ष पुराने संगठन दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम शनिवार को शाम घोषित किया गया। 5041 अधिवक्ताओं के संगठन दी बनारस बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष 1567 मत पाकर अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह चुने गए हैं। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर 1030 मत पाकर अधिवक्ता सतीश कुमार तिवारी रहे। 

विज्ञापन


महामंत्री के पद पर 1672 मत पाकर अधिवक्ता कमलेश सिंह यादव निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर दूसरे स्थान पर 1395 मत पाकर अधिवक्ता शशांक कुमार रहे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। कचहरी परिसर में जश्न का माहौल रहा। बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की घोषणा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद ने की।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर 1105 मत पाकर अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर 1456 मत पाकर अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार और कोषाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता विनय कुमार जायसवाल 1521 मत पाकर निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर 1772 मत पाकर मयंक मित्र और संयुक्त सचिव (प्रशासन व पुस्तकालय) के पद पर 1996 मत पाकर पंकज कुमार बाजपेयी निर्वाचित हुए। आय-व्यय निरीक्षक के पद पर अमिताभ सिंह निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक की वकालत के अनुभव के छह पद पर अधिवक्ता अवनीश कुमार सिंह, मिलिंद श्रीवास्तव, 
प्रतीष कुमार राय, प्रवीण कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह और सुशील कुमार तिवारी चुने गए। प्रबंध समिति के 15 वर्ष से कम के वकालत के अनुभव के छह पद पर अधिवक्ता एहतेशामुददीन, आनंद प्रकाश उपाध्याय, आशीष शक्ति कुमार तिवारी, दीपक कुमार चौरसिया, संजय कुमार वर्मा और सुरेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए। चुनाव संपन्न कराने वाली एल्डर्स कमेटी में अधिवक्ता क्षत्रधारी सिंह, राधेमोहन त्रिपाठी, अवधेश कुशवाहा, धमेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू के अलावा अंशुमान त्रिपाठी और अजय बरनवाल समेत 50 वकीलों की टीम शामिल रही। 
पर्यवेक्षकों की टीम में अधिवक्ता दीनीनाथ सिंह, राधेश्याम चौबे, सौरभ कुमार श्रीवास्तव और ओम कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। 
बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-महामंत्री का कोट
युवा अधिवक्ताओं की इच्छा और आकांक्षा के अनुरूप बार एसोसिएशन का कामकाज संचालित होगा। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के साथ ही ईमानदारी से काम किया जाएगा। कचहरी की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - अवधेश कुमार सिंह, अध्यक्ष।


अधिवक्ता साथियों के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा। अधिवक्ताओं के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बार और बेंच से समन्वय बनाकर कचहरी के विकास के लिए काम करूंगा। - कमलेश सिंह यादव, महामंत्री।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed