फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The ashes of the former Prime Minister of Mauritius merged in the Ganges

गंगा में विलीन हुईं मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां

Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The ashes of the former Prime Minister of Mauritius merged in the Ganges
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को त्रिपथगा में अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों का विसर्जन किया। विधि-विधान से दशाश्वमेध घाट पर सभी आयोजन संपन्न कराए गए। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मां गंगा को नमन किया। शाम को उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध घाट पर चार वेद पाठी ब्राह्मणों ने रीति-रिवाज से प्रधानमंत्री के पिता की अस्थि विसर्जन की पूजा और अनुष्ठान को पूर्ण कराया। इस दौरान गंगा में सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और जल पुलिस तैनाती रही। मॉरिशस के प्रधानमंत्री के पूर्वज भारतीय मूल के थे और बलिया जिले में रसड़ा के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और पत्नी कोविता जगन्नाथ बुधवार की शाम को तीन दिवसीय काशी यात्रा पर आए हैं। इससे पूर्व उनकी मां सरोजिनी जगन्नाथ भी मां विंध्यवासिनी के दरबार में जाकर हाजिरी लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed