फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The ashes of martyr Tilakdhari Yadav were handed over to the family

Varanasi News: बलिदानी तिलकधारी यादव की अस्थियां परिवार को सौंपी गई

Thu, 03 Jul 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The ashes of martyr Tilakdhari Yadav were handed over to the family
विज्ञापन

रेजांगला युद्ध (1962) में चक्का गांव निवासी अमर बलिदानी तिलकधारी यादव की अस्थियां बुधवार को परिजनों को सौंप दी गईं। इसका उद्देश्य वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने देश की रक्षा में प्राणों का बलिदान दिया। जांबाज सैनिक कैप्टन रामचंद्र यादव रेवाड़ी हरियाणा से टीम के साथ मंगलवार को अस्थियां लेकर वाराणसी पहुंचे थे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन अशोक पांडेय (अ.प्रा) वायु सेना मेडल (वीरता) ने शहीद सेवा दल फाउंडेशन दल के सदस्यों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। अशोक पांडे ने बताया गया कि ऐतिहासिक युद्ध में 13 कुमाऊँ रेजिमेंट की एक कंपनी ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में लद्दाख की रेजांगला चौकी पर 16000 फीट की ऊंचाई पर 3000 चीनी सैनिकों के खिलाफ मात्र 122 जवानों के साथ मोर्चा संभाला था। भीषण सर्दी, विषम परिस्थितियों में वीरों ने दुश्मन के सामने अद्वितीय साहस का परिचय दिया। युद्ध में 114 जवान वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि केवल 6 सैनिक ही जीवित बचे थे। इस दौरान पारसनाथ यादव, सूबेदार मेजर राजबली पाल (सेवानिवृत्त), सूबेदार मेजर एसके मिश्रा, सूबेदार आरए यादव, नायब सूबेदार अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed