फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The administrative building of the Vidyapith remained in the possession of students for 11.30 hours.

Varanasi News: विद्यापीठ में 11.30 घंटे छात्रों के कब्जे में रहा प्रशासनिक भवन

Wed, 18 Oct 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The administrative building of the Vidyapith remained in the possession of students for 11.30 hours.
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रशासनिक भवन मंगलवार को 11.30 घंटे छात्रों के कब्जे में रहा। छात्रों ने प्रशासनिक भवन का ताला बंद कर विश्वविद्यालय प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। चीफ प्राक्टर प्रो. अमिता सिंह ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान प्रमाणपत्र और अंकपत्र के लिए आने वाले विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। प्रशासनिक भवन का ताला बंद होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी भी बाहर ही फंसे रहे।

मंगलवार सुबह 10 बजे छात्रों का गुट प्रशासनिक भवन पहुंचा और गेट पर ताला जड़ दिया। छात्र विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द कराने, काउंसिलिंग समाप्त कराने और हॉस्टल में मेस संचालन की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि उन्होंने पांच दिन पहले कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया था। सुबह से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन रात 8.30 बजे तक अनवरत जारी रहा। चीफ प्राक्टर ने कहा कि छात्रों ने बिना किसी सूचना के प्रशासनिक भवन पर ताला बंद कर धरना प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article