{"_id":"5755d4944f1c1be6209c590c","slug":"the-administration-tried-to-put-pressure-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अगुवाई में शुरू अभियानों को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेता फ्लाप करने में जुट गए हैं। इसके लिए हंगामा किया जा रहा है। ज्यादा दबाव बनाने के लिए नेता पुलिस का विरोध भी शुरू कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही प्रशासन से एक समान कार्रवाई की मांग की जाएगी। बहुसंख्यक के अलावा अल्पसंख्यक इलाकों में भी कार्रवाई का दबाव बनाकर प्रशासन को भटकाने का प्रयास किया जाएगा ताकि अभियान का स्वरूप बदले और अंतत: बंद हो जाए। इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में नेताओं के अलावा पुलिस-प्रशासन के कुछ अधिकारी भी लगे हैं।
सोमवार को आदमपुर जोनल कार्यालय में आयोजित जनचौपाल में सिटी मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ल जब जनता से उनकी समस्याएं पूछ रहे थे, सपा नेता जय प्रकाश, रामनाथ, शाकिर, गुड्डू आदि ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू करा दी। ये नेता वहां भाषण देने लगे, जिससे जनचौपाल का माहौल बदल गया। उनका कहना था कि कई बार विधायक और डीएम को पानी की समस्या के लिए पत्र दिया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।
हंगामा करने वालों को मुश्किल से हटाया जा सका। इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि हंगामा करने वालों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध करा दें, ताकि उसका निदान कराया जा सके। उनकी तरफ से जो भी समस्याएं आएंगी, उनका निस्तारण कराया जाएगा। उधर, कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक सपा नेता ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। दिन में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से खफा सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार देर शाम डीएम कार्यालय पहुंचा। सपा नेताओं ने डीएम पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के मेयर के साथ बाइक पर घूमते हैं। उनके साथ मिलकर ही निगम द्वारा आवंटित राजेंद्र त्रिवेदी के होटल को तोड़ा गया है। बातें सुनने के बाद डीएम विजय किरन आनंद ने दो टूक कहा कि शहर को सुधारने के लिए अतिक्रमण हर हाल हटेगा। इसके दायरे में जिसका भी निर्माण आएगा, छोड़ा नहीं जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक डीएम और सपा नेताओं के बीच बहस हो गई। नेताओं ने अभियान के दौरान जब पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया तो डीएम ने कहा कि वीडियो फुटेज देखा है। उसमें पुलिस ने नहीं बल्कि सपा नेता ने बदसलूकी की है। इस दौरान एक पार्षद अमरजीत यादव तेज आवाज में बात करने लगे तो डीएम ने उन्हें डांटा और पुलिस बुलवाकर कार्यालय से बाहर करवा दिया। अन्य नेताओं ने डीएम से प्रशासन की कार्ययोजना जाननी चाही। डीएम ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जनता को सभी सूचनाएं दी जाएंगी। नेताओं को अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। इसके बाद वहां फोर्स बढ़ने लगी और नेता जल्दी ही वहां से खिसक गए। प्रतिनिधिमंडल में सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, अब्दुल समद अंसारी और मनोज राय धूपचंडी सहित कई नेता शामिल रहे।