फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The accused of rape was beaten up  by the advocates in varanasi Deputy CM said  Government is standing with the victim girl and her family

वाराणसी में छात्रा से हैवानियत का मामलाः दुष्कर्म के आरोपी को अधिवक्ताओं ने पीटा, डिप्टी सीएम बोले-पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Sat, 27 Nov 2021 09:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 09:01 PM IST
सार

वाराणसी के छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी की वकीलों ने जमकर पिटाई की। इस मामले में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के साथ है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाती है तो जरूर की जाएगी।
 

विज्ञापन
The accused of rape was beaten up  by the advocates in varanasi Deputy CM said  Government is standing with the victim girl and her family
वाराणसी में कचहरी में पेशी के दौरान दुष्कर्म के आरोपी की लोगों ने पिटाई कर दी। अफरातफरी के बीच आरोपी को बचाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लहरतारा स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को छात्रा से दरिंदगी के मामले का आरोपी अजय कुमार उर्फ सिंकू की शनिवार को कचहरी में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अधिवक्ताओं के चंगुल से आरोपी को बचाया।

विज्ञापन


उधर कोर्ट में पेश होने के बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी को लेकर शनिवा को दोपहर में कोर्ट परिसर में जैसे ही पहुंची और अधिवक्ताओं की नजर पड़ी। उन्होंने पुलिस की गिरफ्त में ही आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहले तो पुलिस वाले भी कुछ समझ नहीं सके। बाद में किसी तरह उन्होंने आरोपी को बचाया। घटना के बाद कचहरी में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की सहमति से दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

The accused of rape was beaten up  by the advocates in varanasi Deputy CM said  Government is standing with the victim girl and her family
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने स्कूली बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के सवाल पर कहा कि सरकार पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के साथ है। बच्ची का परिवार अगर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन की मांग करता है तो हम कठोरता के साथ कार्रवाई करेंगे। 

शनिवार को यूपी कॉलेज में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी दुखद घटना सबके लिए निंदनीय होती है। परिवार के साथ हम संपर्क में हैं। प्रशासन से जो भी अपेक्षा परिवार की होगी उसे पूरा किया जाएगा।

कठोर से कठोरतम कार्रवाई होगी

स्कूल मैनेजमेंट पर कार्रवाई के बारे में पूछने पर डॉ. शर्मा ने कहा कि जो भी परिवार कहेगा उसकी बात सुनी जाएगी और कठोर से कठोरतम कार्रवाई, जिसके खिलाफ भी परिवार चाहेगा वो की जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर लहरतारा स्थित एक निजी स्कूल के वॉशरूम में कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल के सफाईकर्मी ने दरिंदगी की थी।

इस मामले में स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले को लेकर छह सदस्यीय एसआईटी जांच गठित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed