फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The accountant who was accused of corruption, gave himself a clean chit.

Varanasi News: जिस लेखपाल पर था भ्रष्टाचार का आरोप, उसी ने खुद को दी क्लीन चिट

Tue, 06 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accountant who was accused of corruption, gave himself a clean chit.
चोलापुर। यूपी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को धता बताते हुए सदर तहसील में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जिस लेखपाल के खिलाफ उसने भ्रष्टाचार और अवैध उगाही की शिकायत की थी, उसी लेखपाल ने ही जांच कर मामले को रफा-दफा कर दिया। कटारी निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील दिवस प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 दिसंबर को लेखपाल सतीश चंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि लेखपाल आराजी संख्या 568 के फांट (बंटवारे) की जांच के नाम पर अभद्र व्यवहार कर रहे थे। साथ ही रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल ने धमकी दी थी कि पैसे न देने पर रास्ता रोक दिया जाएगा। पीड़ित उस समय दंग रह गया जब उसने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत का निस्तारण देखा। शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी लेखपाल सतीश चंद्र ने खुद ही जांच अधिकारी बनकर अपनी रिपोर्ट लगा दी और मामले को खारिज कर दिया। देवेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article