फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The account of ten crore rupees released for the construction work could not be found

निर्माण कार्य के लिए जारी दस करोड़ रुपये का नहीं मिल पाया हिसाब

Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The account of ten crore rupees released for the construction work could not be found
प्रदेश के 46 जिलों के परिषदीय विद्यालय निर्माण कार्य के नाम पर जारी करोड़ों रुपयों का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। प्रेरणा पोर्टल पर सूचना अपलोड करने के दौरान यह मामला सामने आया है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा सभी को पत्र भेजा गया है। वहीं, वाराणसी में 381 विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये जारी हुए हैं, लेकिन विभाग द्वारा व्यय व शेष धन राशी शून्य प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश भर के 75 जिलों के परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2020-21 में निर्माण कार्य के लिए शासन ने कुल 750 करोड़ रुपये जारी किए थे। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर पीएमआईएस रिपोर्ट के आधार पर 46 जनपदों द्वारा जारी धनराशि का व्यय शून्य प्रतिशत दिखाया जा रहा है। वहीं, 24 जनपदों में केवल 25 प्रतिशत, तीन जनपदों में 50 व दो जनपदाें में 50 से 75 प्रतिशत धनराशि का व्यय प्रदर्शित किया जा रहा है। 22 जुलाई को जारी इस रिपोर्ट में राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिलों के बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

46 जनपदों में ये भी शामिल
अलीगढ़, आंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, इटा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोड़ा, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मोरादाबाद, पिलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संबल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा मामला है तो जांच कराकर संबंधित लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed