{"_id":"69d5717f5a8f12e5aa043c85","slug":"the-34th-battalion-pac-team-emerged-as-champions-after-winning-medals-in-water-polo-and-swimming-varanasi-news-c-20-vns1056-1349294-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाटर पोलो और तैराकी में पदक जीतकर 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाटर पोलो और तैराकी में पदक जीतकर 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को तरूण ताल में 29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी पीएसी प्रतियोगिता में प्रतिभ
बीएचयू परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में 29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी और क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता का मंगलवार शाम समापन हो गया। 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता में 10 वाहिनियों के 205 खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी पीएसी तैराकी और वाटर पोलो में पहला स्थान पाकर ओवरऑल विजेता बनी। 42वीं वाहिनी प्रयागराज की टीम दोनों वर्गों में उपविजेता रही। 36वीं वाहिनी पीएसी ने क्राॅस कंट्री में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
34वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों को पदक और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी डाॅ. मीनाक्षी कात्यायने स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। टीम चैंपियनशिप तैराकी प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाटर पोलो प्रतियोगिता मे 34वीं वाहिनी वाराणसी ने 42वीं वाहिनी प्रयागराज की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं, क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता में 20वीं वाहिनी ने प्रथम स्थान पाया जबकि 36वीं वाहिनी रामनगर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि ने सभी वाहिनियों के टीम मैनेजर्स से परिचय प्राप्त कर की। आयोजन सचिव ने मुख्य अतिथि का वाहिनी आगमन पर आभार प्रकट किया।
प्रतियोगिता संपन्न कराने में निर्णायक की भूमिका दलनायक ब्रजेश राय, बदन यादव, पीसी धीरेंद्र सिंह ने निभाई। इस मौके पर शिविरपाल तेज बहादुर सिंह यादव, ब्रिजेश राय मौजूद रहे।