फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tethered drone camera will monitor Kashi Vishwanath Dham

UP: काशी विश्वनाथ धाम की निगरानी करेगा टेथर्ड ड्रोन कैमरा, जानें- क्या है खासियत और कैसे करता है काम

Tue, 20 Aug 2024 09:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 09:46 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम की निगरानी टेथर्ड ड्रोन कैमरा करेगा। इसी कैमरे से महाकुंभ व श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा समेत कई स्थानों की निगरानी की जाएगी। ड्रोन के लिए शासन की ओर से बजट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Tethered drone camera will monitor Kashi Vishwanath Dham
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम की निगरानी अब टेथर्ड ड्रोन कैमरे से की जाएगी। एक टेथर्ड ड्रोन कैमरे की कीमत 51.33 लाख रुपये है। यह खरीदारी पुलिस मुख्यालय की ओर से होगी। विश्वनाथ धाम के अलावा प्रयागराज के महाकुंभ, राजभवन/मुख्यमंत्री आवास 5 केडी/ लोकभवन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा भी निगरानी भी इसी ड्रोन से होगी। इसके लिए 2.05 करोड़ का बजट जारी हुआ है।

विज्ञापन


टेथर्ड ड्रोन एक बार में आठ घंटे तक हवा में रहकर निगरानी रख सकेगा। यह देखने व बनावट में सामान्य ड्रोन कैमरों की तरह होता है। यह ड्रोन कैमरा तार या केबल के जरिये एक बॉक्स के आकार के बेस से जुड़ा होता है जो विद्युत का स्रोत होते हैं। 
विज्ञापन


तार या केबल के जरिए इनसे लगातार विद्युत ऊर्जा ड्रोन को मिलती रहती है। यह उन स्थितियों और आयोजनों के लिए बेहद असरदार हैं, जहां काफी वक्त तक निगरानी या डाटा संग्रह की आवश्यकता होती है। इनका इस्तेमाल सुरक्षा व निगरानी के साथ लाइव स्ट्रीमिंग, अस्थायी संचार टावर स्थापित करने के लिए भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा विश्वनाथ धाम

श्री काशी विश्वनाथ धाम को जल्द ही अत्याधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम से भी लैस किया जाएगा। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही एंटी ड्रोन सिस्टम की खरीदारी की जाएगी। एंटी ड्रोन सिस्टम विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना देगा। यह सिस्टम विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र व उसके इर्द-गिर्द उड़ने वाले किसी भी ड्रोन कैमरे को निष्क्रिय कर उसे गिरा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed