फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Testing of first phase of ropeway construction in Varanasi will be completed this month

Varaansi Ropeway: इसी महीने पूरी होगी रोपवे के पहले चरण की टेस्टिंग, 16 मिनट में पूरी होगी 3.85 किमी की दूरी

Sat, 13 Sep 2025 11:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Sep 2025 11:34 AM IST
सार

Varanasi News: गोदौलिया से कैंट तक 3.85 किलोमीटर की दूरी मात्र 16 मिनट में पूरी होगी। अधिकारियों के अनुसार रोपवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही यहां पर काम पूरा होगा। 

विज्ञापन
Testing of first phase of ropeway construction in Varanasi will be completed this month
रोपवे का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोपवे के पहले चरण के निर्माण की टेस्टिंग इसी महीने में पूरी होगी। इसके तहत रोपवे की सभी 148 ट्रॉली कार का लोड डाला जाएगा। टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद इसका संचालन शुरू किया जाएगा। कैंट से रथयात्रा के बीच बने तीनों स्टेशनों पर फीनिशिंग का काम चल रहा है।

विज्ञापन


गोदौलिया से कैंट तक 3.85 किलोमीटर की दूरी मात्र 16 मिनट में पूरी होगी। अधिकारियों के अनुसार रोपवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही यहां पर काम पूरा होगा। सितंबर में पहले चरण और दूसरे चरण का काम दिसंबर में पूरा होगा। पहले चरण की टेस्टिंग चल रही है। दिन में कई बार ट्रॉली कार को चलाकर चेक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दिन भर ट्रॉली कार पर नीले रंग का पर्दा डालकर टेस्ट चल रहा है। लोड टेस्टिंग का काम तीन चरणों में पूरा होगा। इसके बाद चालू किया जाएगा।कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री रोपवे से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट के पास चंद मिनटों में पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, नेपाल हिंसा व सनातन धर्म पर कही बड़ी बात

गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक 3.85 किलोमीटर की दूरी लगभग 16 मिनट में पूरी होगी। रोपवे पर 148 ट्रॉली कार चलेगी। एक ट्रॉली में 10 पैसेंजर सवार होंगे। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा। कैंट से गोदौलिया तक हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को ट्रॉली कार मिलेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। 6,000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed