फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Terrible accident due to drivers negligence Bus full of passengers collided with dumper four injured

चालक की लापरवाही से भयानक हादसा: डंपर से टकराई यात्रियों से भरी बस, चार घायल

Wed, 26 Oct 2022 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 26 Oct 2022 01:26 PM IST
सार

बुधवार की सुबह बिहार की ओर से आ रही बस को विश्वसुंदरी पुल के समीप चालक ने अचानक दूसरी लेन में मोड़ लिया। बस मुड़ते ही सामने से तेज़ गति से आ रही डंपर से टकराई और हाईवे किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई।

विज्ञापन
Terrible accident due to drivers negligence Bus full of passengers collided with dumper four injured
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वसुंदरी पल के समीप बुधवार की भोर चालक की लापरवाही से यात्रियों से भरी बस डंपर से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि डंपर चालक ने सूझबूझ दिखाई जिसके चलते बस में सवार चार यात्री की घायल हुए। सूचना पर पहुचे लंका इंस्पेक्टर ने सभी घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। बस और डंपर को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। 

विज्ञापन

बुधवार की सुबह बिहार की ओर से आ रही बस को विश्वसुंदरी पुल के समीप चालक ने अचानक दूसरी लेन में मोड़ लिया। बस मुड़ते ही सामने से तेज़ गति से आ रही डंपर से टकराई और हाईवे किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई। बस की टक्कर डंपर से होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। घायलों में सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के देवगढ़ के रहने वाले सोनू का पैर टूट गया है। वहीं, बलिया के नरहीं की रहने वाली चंद्रावती देवी, चंदा देवी और बाबूलाल को हल्की चोट लगी है। 

विज्ञापन

दरअसल बिहार से वाराणसी के बीच प्राइवेट बसें अवैध तरीके से चलती है। पूर्व में इन बसों का संचालन सामनेघाट इलाके के मुरारी चौक से होता था। पुलिस की सख्ती के बाद सामनेघाट में बिहार को चलने वाली प्राइवेट बसों का आना जाना बंद हो जाने के बाद। इन दिनों प्राइवेट बस संचालक विश्वसुंदरी पुल पर ही बस को खड़ा कर यात्रियों को उतारते बैठाते है। इस कारण हाईवे पर हमेशा एक्सीडेंट होने का डर बना रहता है। मौके पर पहुचे लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गलती बस चालक की थी। हादसे में बस और डंपर दोनो के चालक और सभी यात्री सुरक्षित है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed