फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Termites on pictures of Pandit Govind Malviya, former Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru, Mother Teresa

महापुरुषों की तस्वीर को चाट गए दीमक: बीएचयू छात्रसंघ भवन में कूड़े के ढेर में है कईं तस्वीरें, टूट गई फ्रेमिंग

Thu, 05 Oct 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 05 Oct 2023 11:48 AM IST
सार

विश्वविद्यालय परिसर में छात्र अधिष्ठाता कार्यालय परिसर में छात्रसंघ भवन बना है। करीब बीस साल से अधिक समय से छात्रसंघ का चुनाव नहीं कराया गया है। इस भवन में विश्वविद्यालय के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही कई महापुरुषों की तस्वीर भी रखी गई है।

विज्ञापन
Termites on pictures of Pandit Govind Malviya, former Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru, Mother Teresa
महापुरुषों की तस्वीर को चाट गए दीमक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के छोटे बेटे और छठे कुलपति पंडित गोविंद मालवीय,पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मदर टेरेसा, आचार्य नरेंद्र देव जैसे कई ऐसे महापुरुषों की तस्वीर को दीमक चाट रहे हैं। यहीं नहीं इन तस्वीरों को जहां सुरक्षित रखा जाना चाहिए, वहीं प्रशासनिक उदासीनता का ही आलम यह है कि इन तस्वीरों की फ्रेमिंग भी टूट गई है। छात्रसंघ भवन में बुधवार को ये तस्वीर जैसे तैसे उसे कूड़े के ढेर मे फेंका मिला। इसको देख छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने इसकी शिकायत छात्र अधिष्ठाता प्रो.एके नेमा से करते हुए इन तस्वीरों को सहीं तरीके से फ्रेमिंग करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी सड़क हादसा: छोटे-बड़े भाई और दो भाभियों का शव लेने पहुंचे मझले भाई ने बताया, आखिरी बार क्या बात हुई?
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में छात्र अधिष्ठाता कार्यालय परिसर में छात्रसंघ भवन बना है। करीब बीस साल से अधिक समय से छात्रसंघ का चुनाव नहीं कराया गया है। इस भवन में विश्वविद्यालय के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही कई महापुरुषों की तस्वीर भी रखी गई है। स्थित यह है कि एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों तस्वीर जैसे तैसे फेंका पड़ा है। इसमें कई तस्वीर तो ऐसी है, जिसमें फोटो ही नहीं दिख रही है। बुधवार को दोपहर में पहुंचे छात्रों ने बताया कि जिस विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने जीत दर्ज की और छात्रहितों को लेकर आवाज उठाई, उनकी तस्वीर का यह हाल होगा कभी सोचा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Termites on pictures of Pandit Govind Malviya, former Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru, Mother Teresa
महापुरुषो की तस्वीर को चाट गए दीमक, टूट गई फ्रेमिंग - फोटो : अमर उजाला

देवब्रत मजूमदार की जयंती मनाने की तैयारी में थे छात्र

हिन्दी आंदोलन के जननायक बीएचयू छात्र राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले देवब्रत मजूमदार की पांच अक्तूबर को जयंती समारोह है। इसको मनाने के उद्देश्य से बुधवार को छात्रसंघ भवन में छात्र उनकी तस्वीर को देखने पहुंचे थे। देखा कि छात्रसंघ भवन के हाल मे किसी भी पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी का छायाचित्र सही हाल में नहीं था। यहीं नहीं पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही कई महापुरुषों की तस्वीर कुड़े के ढेर में फेके हुए थे। छात्र अधिष्ठाता से मिलकर शिकायत की। छात्र अभिषेक सिंह, सत्यवीर सिंह, शुभम तिवारी, शिवांश, हर्ष, अश्विनी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का यह कृत्य छात्र संघ के गौरवशाली इतिहास को धूमिल कर रहा है। यह छात्रों का अपमान है। चेतावनी दी कि अगर इन तस्वीरों को सही नहीं कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

छात्रसंघ भवन पिछले दस साल से बंद पड़ा था। इस कारण इसमें रखी कुछ तस्वीरों पर दीमक लग गए हैं। साथ ही कुछ तस्वीर फट गई है। छात्रों की मांग के बाद उसे सुव्यवस्थित कराने का प्रयास किया जाएगा। -प्रो.एके नेमा, छात्र अधिष्ठाता, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed