{"_id":"6578098b92d7e0aa550e41aa","slug":"tennis-courts-and-yoga-centers-will-be-built-in-10-parks-varanasi-news-c-20-vns1013-447913-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 10 पार्कों में बनेंगे टेनिस कोर्ट और योग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 10 पार्कों में बनेंगे टेनिस कोर्ट और योग केंद्र
विज्ञापन
शहर के पार्कों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही नगर निगम इन्हें पर्यावरण के अनुकूल तैयार कराएगा। शहरवासियों को शुद्ध हवा के साथ स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी मिलेंगी। पार्कों में बच्चों के लिए झूले और बैठने के लिए टायरों के टेबल कुर्सी लगाए जाएंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, टेनिस आदि खेल के साथ ही योग के लिए केंद्र बनाए जाएंगे।
नगर निगम ने इसके लिए छह करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मिलते ही काम शुरू होगा। नगर निगम ने शहर के 175 पार्कों का जीर्णोद्धार करेगा। मौजूद समय में बदहाल इन पार्कों के हालत बहुत खराब हैं। कहीं बेंच टूटे हैं तो कहीं झूले, कहीं लाइट नहीं जलती तो कहीं गंदगी रहती है। कुछ पार्कों में अतिक्रमण है तो कुछ जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन गए हैं। ऐसे में पार्कों का इस्तेमाल आम लोग नहीं करते। नगर निगम अब इन पार्कों को कब्जा मुक्त करा रहा है। इसके बाद इनका जीर्णोद्धार होगा।
50 पार्कों को कराया कब्जा मुक्त
पहले चरण में 10 पार्कों में काम कराएगा। इन दस पार्कों में रामकटोरा, कबीर नगर, क्रांतिपल्ली, दुर्गाकुंड, बड़ी गैबी, छोटी गैबी आदि पार्क शामिल हैं। नगर निगम ने अब तक 50 पार्कों को कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं
पार्क में बैडमिंटन कोर्ट, योग ध्यान केंद्र, प्ले ग्राउंड, ओपन जिम व झूले लगाए जाएंगे। इससे सुबह-सुबह लोग फिटनेस के लिए मुफ्त में जिम कर सकेंगे और शाम के समय बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके पहले पार्कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद जारी है। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त