{"_id":"66474986c2f8b34ca70c160d","slug":"tenants-also-pay-user-charge-nagar-nigam-varanasi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अब किराएदारों को भी देना होगा यूजर चार्ज, नगर निगम ने बनाई कार्य योजना; किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अब किराएदारों को भी देना होगा यूजर चार्ज, नगर निगम ने बनाई कार्य योजना; किया सर्वे
Fri, 17 May 2024 05:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 05:42 PM IST
सार
Varanasi News: नियमानुसार जो लोग भी कूड़ा फेंकते हैं या निकालते हैं। उन सभी को यूजर चार्ज देना है। अभी सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी अब मकान मालिकों के साथ किराएदारों को भी कूड़ा उठान का यूजर चार्ज देना होगा। ज्यादातर मामलों में केवल मकान मालिक ही यूजर चार्ज देते हैं। जबकि इनके यहां रहने वाले किराएदार भी कूड़ा फेंकते हैं। इसे देखते हुए सर्वे किया जा रहा है, ताकि किराएदारों से भी यूजर चार्ज वसूला जा सके।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सर्वे चल रहा है। इस दौरान पता चला कि कई किराएदार यूजर चार्ज नहीं देते हैं। नवविस्तारित इलाकों को भी शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
शहर में 2.20 लाख भवन स्वामी हैं। इनमें से 75 हजार से अधिक भवनों के मालिक अपने मकान का एक से दस कमरे तक किराए पर चला रहे हैं। इन सभी से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। एक व्यक्ति से 50 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज लिया जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि यूजर चार्ज से होने वाली वसूली से साफ-सफाई के लिए बेहतर उपाय किए जाते हैं। इससे नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन