{"_id":"5a53626e4f1c1b9b518b5a6a","slug":"ten-year-old-girl-winner-best-indian-blogger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची बनी 2017 की बेस्ट इंडियन ब्लागर, दस से अधिक देशों में पढें जाते हैं ब्लाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल की बच्ची बनी 2017 की बेस्ट इंडियन ब्लागर, दस से अधिक देशों में पढें जाते हैं ब्लाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
शाजिया इकबाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली की 10 साल की शाजिया इकबाल ने जिले का देश भर में नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में शजिया ने जो कर दिखाया वह वास्तव में काबिलेतारीफ है। चंदौली जिले की कसाब महाल निवासी पांचवी कक्षा की छात्रा शाजिया को वर्ष 2017 का बेस्ट इंडियन ब्लागर चुना गया है। 29 सदस्यीय ज्यूरी ने 31 दिसंबर को इसकी घोषणा की है।
दस वर्षीय साजिया समाज में आस पास के चीजों को देखकर उसे शब्दों में पिरोकर लोगों के सामने प्रस्तुत करती है। यही अदा ज्यूरी को बहुत पंसद आई और सात नामिनी में शाजिया को बेस्ट इंडियन ब्लागर का अवार्ड दिया।
एअर इंडिया मुंबई में सर्विस इंजीनियर की नौकरी छोड़ कर वर्तमान में अल्फा सेंटर रियाद कंपनी एवियोनिक्स सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त मोहम्मद इकबाल आबिद की दस वर्षीय पुत्री शाजिया इकबाल वर्तमान में न्यू मीडिल ईस्ट इंटरनेशनल स्कूल रियाद में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। छोटी उम्र में ही पिता के साथ अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों का भ्रमण कर चुकी शाजिया को पांच वर्ष की उम्र में ब्लाग लिखने का चस्का लगा।

दैनिक जीवन, सामाजिक व विशेष खोज पर लिखती है लेख
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
पिता की देख रेख में ब्लाग लिखते लिखते वह स्वयं ही अपने अनुभवों और चीजों को देख कर उसको अलग ढंग से बयां करने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि इसके ब्लाग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगी।
छह माह पूर्व देश के प्रतिष्ठित ब्लागर वेबसाइट इंडिब्लागर की डायरेक्टरी में शाजिया को देश में 46वां स्थान मिला। इससे उत्साहित शाजिया ने लिखना और तेज कर दिया। पिछले माह इंडिब्लागर ने देश के सर्वश्रेष्ठ ब्लागरों का चयन किया।
29 सदस्यीय टीम ने स्पेशल कैटेगरी में देश भर के सात ब्लागरों का चयन किया। इसमें अंडर 16 में शाजिया इकबाल को सर्वश्रेष्ठ इंडियन ब्लागर चुना गया। शाजिया की इस कामयाबी से न सिर्फ नगरवासी बल्कि पूरे जिले के लोग गौरवान्वित हैं।
पिता मोहम्मद इकबाल आबिद ने बताया कि शाजिया दैनिक जीवन, सामाजिक व विशेष खोज से जुड़े विषयों पर एक प्रोफेशनल की तरह लेख लिखती है। इसे दस से अधिक देश के लोग पढ़ते हैं।