{"_id":"5bfbd0a5bdec2241a004a998","slug":"ten-thousand-kg-liters-of-oil-terminal-will-be-built-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बनेगा 10 हजार किलो लीटर क्षमता का ऑयल टर्मिनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बनेगा 10 हजार किलो लीटर क्षमता का ऑयल टर्मिनल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते एमएलसी आशीष पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल यूपी के मिर्जापुर जिले में 10 हजार किलो लीटर क्षमता का ऑयल टर्मिनल बनाएगा। इसके लिए उसे सौ एकड़ जमीन की जरूरत है जिसे प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। डगमगपुर के हिनौती में ग्राम समाज और वन विभाग की जमीन इंडियन ऑयल को दी जाएगी।
एमएलसी आशीष पटेल ने इंडियन आयल के अधिकारियों, एसडीएम सदर और वन विभाग के अधिकारियों के साथ जमीन का निरीक्षण कर सीमांकन कराया। एसडीएम और वन विभाग को जमीन का नजरी नक्शा तैयार कर जमीन जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जिले में आयल टर्मिनल बनाने के लिए पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी। जनपद के हिनौती में लगभग सौ एकड़ जमीन पर ऑयल टर्मिनल स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि टर्मिनल शुरू होने से रोजाना 900 से 1000 टैंकर तेल की आपूर्ति यहां से की जाएगी। इंडियन ऑयल के अधिकारी कहते हैं कि मुगलसराय और प्रयागराज स्थित ऑयल टर्मिनल पुराने तथा घनी आबादी के बीच हो गये हैं। इनके विकल्प के तौर पर मिर्जापुर में ऑयल टर्मिनल को स्थापित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री से शिलान्यास कराने की बन रही योजना
इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की योजना बन रही है। पीएम के दिसंबर या जनवरी में संभावित दौरे में शिलान्यास का कार्यक्रम रखा जा रहा है। ऑयल टर्मिनल की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दो से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान एमएलसी आशीष पटेल, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी विजय वर्मा एवं नीरज जैन, एसडीएम सदर आशुतोष दूबे, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, वन विभाग के रेंजर आरबीएस यादव, रामकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।