{"_id":"66862fd098df6de01d055f67","slug":"temples-and-shivalayas-decorated-for-kavadis-kashi-special-arrangements-will-made-for-devotees-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावनः काशी में कावड़ियों के लिए सजने लगे मंदिर और शिवालय, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावनः काशी में कावड़ियों के लिए सजने लगे मंदिर और शिवालय, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Thu, 04 Jul 2024 10:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:45 AM IST
सार
Varanasi News: सावन को लेकर वाराणसी में जिला प्रशासन ने अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि भक्तों को कोई दिक्कत नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव की नगरी काशी में सावन की तैयारियों तेज हो गई हैं। पर्यटन विभाग के अलावा मठ मंदिरों में अपने-अपने स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी कावड़ियों और अन्य भक्तों के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
महादेव को अतिप्रिय सावन मास में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर पर्यटन विभाग तैयारी में जुटा है। वाराणसी के प्रमुख शिवालयों को सजाने-संवारने के काम किया जा रहा है। वहीं मंदिरों को जाने वाले मार्ग दुरूस्त करने के साथ ही एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर साइनेज बोर्ड आदि लगवाए जा रहे हैं, ताकि शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उप-निदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि सावन को लेकर तैयारी की जा रही है। खासतौर से सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर के मार्ग को दुरूस्त कराया जा रहा है। साथ ही इसका सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी साइनेज के माध्यम से लोगों को मंदिर के जाने के मार्ग के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। अन्य स्थानों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी प्रदान की जा रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर के निर्माण के बाद काशी में भक्तों की भीड़ काफी बढ़ गई है। हर माह लाखों की तादाद में पर्यटक वाराणसी आ रहे हैं। सावन में भक्तों का आंकड़ा कई गुना बढ़ जाता है। बाबा विश्वनाथ धाम में शीश नवाने के साथ ही भक्त काशी के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग तैयारी में जुटा है।
काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्रमवार दर्शन के लिए बैरिकेटिंग की जा रही है। इस बार बारिश से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था की जाएगी।