फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tempereture in varanasi got 40 digree

हवा की रफ्तार थमी, तीखी हुई धूप, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा

Tue, 06 Apr 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
tempereture in varanasi got 40 digree
जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जहां दो-तीन दिनों से दिन में पुरवा हवा चल रही थी, वहीं सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार थमने से धूप का असर भी बहुत ज्यादा रहा। हालांकि देर शाम थोड़ी हवा चलने से गर्मी से राहत जरूर हुई लेकिन मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इधर, अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस साल का सर्वाधिक है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से जिस तरह पुरवा हवा चल रही है, उससे मौसम का मिजाज गरम है। सोमवार को भी दोपहर में धूप तेज रही। बाहर निकलने पर चेहरा झुलसने जैसा एहसास हो रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत साइकिल से और रिक्शे से जाने वालों को हो रही थी। उन्हें सामने से ही गर्म हवाएं झेलनी पड़ी। पिछले 3 दिनों में तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 40 तक पहुंच गया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री था। वहीं, सोमवार को 40 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी रविवार को 16.6 से बढ़कर सोमवार को 18 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक धरातल से एक किलोमीटर ऊपर पुरवा हवा और उसके बाद उतर पश्चिमी हवा चल रही है।आने वाले दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed