{"_id":"5fda507f8ebc3e3f755dfd3e","slug":"temperatures-dropped-by-drizzle-and-winds-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में बूंदाबांदी और हवाओं से तापमान गिरा, दो दिन तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में बूंदाबांदी और हवाओं से तापमान गिरा, दो दिन तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम
Wed, 16 Dec 2020 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में मंगलवार आधी रात को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। इससे तापमान गिर गया और ठिठुरन बढ़ गई। बुधवार को सोनभद्र और भदोही सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे जिले रहे। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय के अनुसार दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी मौसम की तल्खी बरकरार रही और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वाराणसी के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वाराणसी का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13 रहा। मिर्जापुर और भदोही का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन