फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Weather Update varanasi Temperature dropped six degrees Celsius due to heavy rain

Weather Update: वाराणसी में जारी रिमझिम फुहारों से पारा धड़ाम, रात में गुलाबी ठंड का अहसास

Tue, 03 Oct 2023 09:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 03 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

वाराणसी में सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव आया है। हवा में नमी बढ़ी और हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

विज्ञापन
Weather Update varanasi Temperature dropped six degrees Celsius due to heavy rain
बारिश के बीच कर्मकांड कराते पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 24 घंटे से कुछ–कुछ अंतराल पर पड़ रही रिमझिम फुहारों से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। तेज बारिश से पारा धड़ाम हो गया है। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वाराणसी में आज लगातार दूसरे दिन सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। आसमान में बादलों का डेरा है। सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को 28 हो गया। यह सामान्य से भी कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.5 की जगह 24.8 डिग्री सेल्सियस आ गया।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार की सुबह से ही मौसम बदल गया। हवा में नमी बढ़ी और हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे लोगों ने राहत महसूस की है। उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। बारिश से लंका, रविंद्रपुरी, सुंदरपुर, लहरतारा, मंडुवाडीह की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन में परेशानी हुई। कुछ जगहों पर सड़कों पर कीचड़ आ गया। इससे बाइक फिसलने की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसलों होगा फायदा

बारिश से किसान बहुत खुश हैं। दानगंज, चिरईगांव, चोलापुर, रोहनिया सहित अन्य क्षेत्र के किसानों का कहना है कि धान की फसल को फायदा होगा। हालांकि, बाजरे की फसल को नुकसान संभव है। आलू, मटर, सरसों की बोआई का विकल्प खुल जाएगा।

बिजली आपूर्ति प्रभावित

बारिश से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। एहतियातन कुछ क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद की गई। लोकल फाल्ट की दिक्कत भी आई है। आदित्यनगर, करौंदी, चेतगंज, सहित अन्य कॉलोनियों में तार जलने से बिजली गुल रही। उधर, सिंधौरा के भानपुर में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों की सूचना पर पहुंचे उपकेंद्र के कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed