{"_id":"68ad5c9e3db3a3598e062e82","slug":"telugu-department-head-pro-cs-rama-murthy-took-charge-with-bandage-and-plaster-on-28-days-after-attack-in-bhu-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: हमले के 28 दिन बाद पट्टी-प्लास्टर के साथ तेलुगु विभागाध्यक्ष ने लिया चार्ज, अब चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: हमले के 28 दिन बाद पट्टी-प्लास्टर के साथ तेलुगु विभागाध्यक्ष ने लिया चार्ज, अब चलेंगी कक्षाएं
Tue, 26 Aug 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:38 PM IST
सार
Varanasi News: तेलुगु विभागाध्यक्ष ने हमले के 28 दिन बाद फिर से चार्ज ले लिया है। प्रो. सीएस रामा मूर्ति पर घर जाते समय 28 जुलाई को हमला हुआ था। उनके दोनों हाथ तोड़े गए थे।
विज्ञापन
कार्यालय में मौजूद प्रो. सीएस रामा चंद्र मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने ऊपर हुए हमले के 28 दिन बाद बीएचयू में तेलुगु विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीएस रामा चंद्र मूर्ति ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को कला संकाय में अभिनव भवन के दूसरे तल पर स्थित उनके विभागाध्यक्ष का चेंबर खोला गया। उनके हाथ में प्लास्टर पट्टी बंधी हुई थी। कुछ फाइल वर्क को पूरा कर छात्रों से मुलाकात की।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया है कि पट्टी और प्लास्टर इसी तरह से अगले दो महीने तक रहेगा। उसके बाद ही ये कटेगी। दूसरी ओर से बीएचयू ने तेलुगु विभाग के आरोपी प्रो. वेंकटेश्वर लू को मेल करके पूछा है कि 14 अगस्त के बाद से आधिकारिक तौर पर अवकाश नहीं दिया गया है। इस पर आपका जवाब चाहिए, हालांकि प्रो. लू ने इसका कोई जवाब बीएचयू को नहीं दिया है। वहीं बीएचयू के कला संकाय की ओर से इस जवाब को रजिस्ट्रार ऑफिस को देकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
28 जुलाई को प्रो. मूर्ति पर दो बदमाशों ने रॉड से मारकर दोनों हाथ तोड़ दिया था। तब से वह ट्रॉमा सेंटर में ही भर्ती थे। इसके 15 दिन बाद वाराणसी पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए बताया था कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रो. वेकंटेश्वर लू का शोध छात्र ही हमले का मास्टर माइंड है। वहीं ये भी बताया था कि तेलुगु विभाग के पूर्व अध्यक्ष का वर्तमान अध्यक्ष प्रो. सीएस रामा चंद्र मूर्ति के साथ काफी मनमुटाव था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; BHU: तीन आईपीएस दोस्तों के संपर्क में थे लापता प्रो. वेंकटेशवर लू, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस