{"_id":"573b7ab54f1c1ba171ac7314","slug":"tehsil-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों ने नहीं निबटाईं 170 शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदारों ने नहीं निबटाईं 170 शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 18 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण बीते दो माह से थानेदारों ने नहीं किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर सदर तहसील में डीएम राजमणि यादव को हुई। इस पर डीएम ने सभी थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामलों का निस्तारण करें। तीनों तहसीलों में कुल 322 शिकायतें आई। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सदर तहसील पहुंचे डीएम के सामने शिवपुर में जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायत आई। इस पर एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा। इसी प्रकार चौबेपुर में एक कोटेदार की ओर से राशन न देने की शिकायत करने पर जिलापूर्ति अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों का रजिस्टर जांचने के बाद डीएम ने जन समस्याओं के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर में 151, राजातालाब में 186 और पिंडरा में 85 सहित कुल 322 शिकायती पत्र आए। इनमें से सदर में 8, राजातालाब में 5 पिंडरा में 4 सहित 17 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
शेष शिकायती पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर पर एडीएम, एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। आराजी लाइन संवाददाता के अनुसार राजातालाब तहसील पर शिकायत को आये लोगों को घंटों धूप में खड़े रहना पड़ा। पिछले तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने यहां पर दो पंजीकरण काउंटर बनाने का निर्देश दिया था। लेकिन उनके आदेशों का पालन नहीं किया गया।