{"_id":"66e82cef31901d76f708e77e","slug":"teenagers-killed-a-sadhu-dressed-as-a-sadhu-by-pelting-him-with-bricks-and-stones-in-varanasi-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: साधु वेशधारी की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: साधु वेशधारी की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
Mon, 16 Sep 2024 06:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:41 PM IST
सार
वाराणसी के चेतगंज चौराहा के समीप सोमवार को शराब ठेके के बाहर साधु वेशधारी पप्पू से कुछ किशोरों की कहासुनी हुई। विवाद में किशोरों के ईंट-पत्थर से हमले में पप्पू की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत साधु वेशधारी की फाइल फोटो
- फोटो : Amar ujala varanasi
विस्तार
वाराणसी जिले के चेतगंज में साधु वेशधारी पप्पू (45) की ईंट पत्थर से हमला कर सोमवार को हत्या कर दी गई। घटना से सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि पप्पू की कुछ किशोरों के साथ कहासुनी हुई। जिसके बाद किशोरों ने गुस्से में ईंट-पत्थर से पप्पू पर हमला कर दिया। आनन फानन पप्पू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद चेतगंज थाने की पुलिस ने चार किशोरों को हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि किशोरों से पूछताछ कर घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। सभी किशोर बेनियाबाग की मलिन बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं।