{"_id":"578befc74f1c1b9132c4bd96","slug":"teenager-misconduct-accused-in-the-room-ran-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार, कमरे में बंद कर आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुराचार, कमरे में बंद कर आरोपी भागा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ के बरकतपुरा पुलकोहना क्षेत्र स्थित एक पावरलूम में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ रविवार की रात दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार के बाद आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और भाग निकला। देर तक जब किशोरी नही पहुंची तो उसका पिता उसे खोजने निकला। लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वह पावरलूम के पास पहुंचा और सूचना पुलिस को दिया। सारनाथ पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो किशोरी बेहोश पड़ी थी। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। चर्चा रही कि वारदात में अरमान के साथ उसके तीन दोस्त भी थे।
बुनकर परिवार की 13 वर्षीय किशोरी रविवार को घर से हल्दी और मिर्च लेने दूकान के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान दूकान के बगल में स्थित पावरलूम में जैतपुरा के कमालपुरा के अरमान उर्फ मुताल्लिफ ने किशोरी को बुलाया। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसका पिता खोजते हुए दूकान पर पहुंचा। लोगों ने बताया कि वह पावरलूम जाते हुए देखी गई थी। किशोरी के पिता ने सूचना सारनाथ पुलिस को दी। सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है।