{"_id":"62bace6ab40402558850cee8","slug":"teenager-love-with-fast-food-seller-minor-lover-consumed-poison-when-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: किशोरी को फास्टफूड बेचने वाले से हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, पकड़े जाने पर नाबालिग प्रेमी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: किशोरी को फास्टफूड बेचने वाले से हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, पकड़े जाने पर नाबालिग प्रेमी ने खाया जहर
Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
सार
वाराणसी के राजातालाब बाजार में ठेले पर फास्टफूड बेचने वाले किशोर से एक किशोरी को प्यार हो गया। सोमवार की देर रात दोनों घर से भाग निकले। भदोही में पकड़े जाने पर युवक ने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के राजातालाब बाजार में ठेले पर फास्टफूड बेचने वाले किशोर को एक किशोरी अपना दिल दे बैठी। सोमवार की देर रात दोनों घर से भाग निकले। खोजबीन कर रहे परिजनों ने उन्हें भदोही में पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने जहर निगल लिया। उसका उपचार एक निजी हॉस्पिटल में करवाया गया।
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़का राजातालाब बाजार में फास्टफूड की दुकान चलाता है। दुकान पर आते जाते ही उसकी जान पहचान पड़ोस की एक नाबालिग लड़की के साथ हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। सोमवार की रात दोनों एक साथ राजातालाब से फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। भदोही जिले के बभनौटी क्षेत्र में दोनों को देखने की सूचना रिश्तेदार द्वारा युवक के पिता को मिली। दोपहर बाद दोनों को लड़के के पिता ने पकड़ लिया। इसी दौरान युवक ने जहर निगल लिया। परिजनों ने युवक को राजातालाब में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना मिलने पर लड़की के परिजन अस्पताल पहुंचे जहां लड़के के पिता ने उनकी बेटी को सौंप दिया। वहीं उपचार के बाद नाबालिग प्रेमी भी अपने परिजनों के साथ घर चला गया। दोनों लड़के लड़की अंतरजातीय बताए जा रहे हैं।