फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager going to take high school exam on bike collided with tractor

वाराणसी में हादसा: बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे किशोर ट्रैक्टर से टकराए, एक की मौत, दो घायल

Tue, 12 Apr 2022 10:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Apr 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Teenager going to take high school exam on bike collided with tractor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक से यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे किशोर मंगलवार की सुबह 6 बजे एक ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिर गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो परीक्षार्थी घायल हैं। हादसा वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के बहादुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के बाईपास पर हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 6 बजे तीन किशोर बाइक से अपने घर से गौरा कलां स्थित गांधी इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। वे बहादुरपुर गांव के समीप सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतक विशाल प्रजापति (15) जैतपुरा का रहने वाला था। वहीं घायल सागर विंद कतुआपुरा वाराणसी और विशाल भारती बहादुरपुर चौबेपुर के रहने वाले हैं। तीनों वीपी गुजरात इंटर कालेज भैरोनाथ वाराणसी में 10वीं के छात्र हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed