फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager dies after drowning in puddle

पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in puddle
नगरा। थाना क्षेत्र के खनवर स्थित खाकी बाबा के पोखरे में शनिवार की अपराह्न दो बजे 17 वर्षीय किशोर की स्नान करते वक़्त डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर निवासी आयान पुत्र अशफाक अपने ननिहाल नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर स्थित अली अहमद के यहां रहता था। अपराह्न दो बजे आयान अपने साथियों के साथ खनवर स्थित खाकी बाबा स्थल पर घूमने गया था। गर्मी होने के कारण साथियों के साथ के पोखरे में नहाने लगा। अन्य साथी नहाकर पोखरे से बाहर निकल गए लेकिन आयान दिखाई नहीं दिया। जिस पर साथी युवक आयान को ढूंढने के लिए शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा लोग आयान को तलाशने लगे। काफी तलाश करने के बाद आयान का शव पोखरे में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। किशोर अपने माता पिता का इकलौता संतान था तथा कक्षा नौवीं की छात्र था। उसके मौत से परिजनों में कोहराम मच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed