फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager Beaten Death in varanasi People Arrived to Take Him Police Outpost Suspicion of Mobile Theft

UP: मोबाइल चोरी में किशोर को घर से उठाया, रॉड से पीटकर पुलिस चाैकी पहुंचाया, माैत; शव रखकर प्रदर्शन

Sun, 29 Mar 2026 10:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 29 Mar 2026 10:45 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में किशोर की हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मां ने बताया कि वह आरोपियों और बेटे के पीछे-पीछे गई थी लेकिन सभी बाइक से उसे लेकर कहीं चले गए।

विज्ञापन
Teenager Beaten Death in varanasi People Arrived to Take Him Police Outpost Suspicion of Mobile Theft
बेटे की माैत पर बिलखती मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर में शनिवार की रात सोनू अली (16) की मोबाइल चोरी के आरोप में रॉड और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पंडितपुर-बाईपास मार्ग स्थित आरोपी रमेश की कबाड़ की दुकान के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मां शहाना की तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश उर्फ बबलू पटेल, रवि पटेल, रोहित, गोविंद, गौरव पाल, आजाद अली और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। रमेश उर्फ बबलू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां का आरोप है कि आरोपियों ने सोनू को जबरन घर से उठाया और पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचा दिया। बाद में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

लाश छोड़कर भागे आरोपी

पंडितपुर निवासी सोनू अली शनिवार की रात अपने घर पर था। इस बीच घमहापुर निवासी रमेश उर्फ बबलू पटेल अपने दोस्तों रवि पटेल, रोहित, गोविंद, गौरव पाल, आजाद अली व अज्ञात के साथ सोनू के घर पहुंचा और उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगा। सोनू की मां शहाना ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सोनू को भदवर पुलिस चौकी ले जाने की बात कही और जबरन घर से उठा ले गए। डर के नाते पीछे से भागकर गई। 

देखा कि आरोपी सोनू को चौकी पर नहीं ले गए। अंडरपास से पंडितपुर पेट्रोल पंप की तरफ ले गए और वहां रॉड, लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। इससे सोनू की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद आरोपी उसे लेकर भदवर पुलिस चौकी गए और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे। 

विज्ञापन

गौ तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है आरोपी

सोनू की मां के अनुसार, बेटे की हालत गंभीर देख पुलिसकर्मियों ने पहले अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। भदवर स्थित निजी अस्पताल में सोनू को ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही अन्य आरोपी भाग निकले। मां ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात पुलिस ने मदद नहीं की और आरोपियों को भागने का मौका दे दिया। हत्या की इस वारदात के बाद एडीसीपी नीतू और रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा ने भी थाने से जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में सोनू अली को आरोपियों ने पकड़ा और उसकी पिटाई की थी। भदवर चौकी पर दोनों पक्षों ने रात के समय सुलह-समझौता भी कर लिया था। सोनू की मौत के बाद परिजनों ने दोबारा तहरीर दी जिस पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के मामले में आरोपी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन

पशु तस्करी करता था बबलू, रखता था रंजिश
सोनू के चाचा अख्तर ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बबलू पहले पशु तस्करी करता था। एक बार जेल भी गया था। बबलू को शक था कि सोनू अली ने ही मुखबिरी की थी। इस वजह से जेल जाना पड़ा था। इस वजह से रंजिश में रखता था। मोबाइल चोरी तो सिर्फ एक बहाना है।

भदवर चौकी पुलिस ने बरती लापरवाही
बाईपास रोड स्थित बबलू की कबाड़ की दुकान पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस यदि सचेत हुई होती तो ऐसी घटना नहीं होता। शनिवार की रात ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। मां शहाना बेटे का चेहरा देखकर बिलख रही थीं। बदहवास हाल में मां को परिजन किसी तरह संभाले थे। 

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed