फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenage girl misdeed after dragged toilet old accused arrested three others arrested separate cases

वाराणसी: शौचालय के अंदर खींचकर किशोरी से दुष्कर्म, 45 साल का आरोपी गिरफ्तार; अन्य मामलों में तीन अरेस्ट

Mon, 12 Oct 2026 03:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 03:12 PM IST
सार

वाराणसी में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 45 वर्षीय मोटर मैकेनिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने किशोरी को शौचालय के अंदर खींचकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed after dragged toilet old accused arrested three others arrested separate cases
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौक थाना क्षेत्र स्थित एक सुलभ शौचालय में किशोरी (13 साल) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार शाम 4 बजे दुलारे अंसारी (45 साल) निवासी देवली गली, दशाश्वमेध किशोरी को जबरन खींचकर शौचालय के पास स्थित कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता रामनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और पिछले 12 वर्षों से संबंधित सुलभ शौचालय में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। रविवार को दोपहर करीब दो बजे आरोपी दुलारे अंसारी निवासी देवली गली, दशाश्वमेध वहां पहुंचा। उस समय किशोरी के पिता मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को जबरन खींचकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से मोटर मैकेनिक है और उसकी दुकान घटनास्थल के पास ही है। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चे आरोपी के व्यवहार से अलग रहते हैं। चौक थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ उसका बयान दर्ज कराया गया है।

Trending Videos

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर ऑटो में दुष्कर्म के आरोपी रिक्की उर्फ भंटू राजभर को सारनाथ पुलिस ने रविवार को अकथा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर जीआरएस स्कूल के सामने, परशुरामपुर मैदान से ऑटो को पुलिस ने बरामद किया। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अकथा का निवासी है। पहड़िया क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को भंटू ने नशीला पदार्थ खिलाकर ऑटो में बैठाकर कहीं ले गया। बहन के संग दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ थाना सारनाथ में पहले से भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

महिला से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों मोहम्मद सुहेल और अतीक अली को भेलूपुर पुलिस ने शनिवार की रात नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लोहता थाना क्षेत्र के कनई सराय हरपालपुर गांव के निवासी हैं। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि पीड़िता ने मोहम्मद सुहेल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। उसने यह भी बताया कि सुहेल के भाई अतीक अली ने भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मारपीट, गाली गलौज देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed