फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenage girl gangrape by three boys in customer service center in azamgarh

आजमगढ़ : ग्राहक सेवा केंद्र में किशोरी से गैंगरेप, पंचायत में नहीं बनी बात तो तीन पर दर्ज हुआ केस

Fri, 05 Jul 2019 07:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl gangrape by three boys in customer service center in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजवा दिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक देवगांव कोतवाली के मिर्जा आदमपुर गांव निवासी जितेंद्र, विकास और एक अज्ञात युवक का नाम शामिल है। जितेंद्र और किशोरी के बीच दो दिनों से फोन पर बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन


गुरुवार को जितेंद्र ने किशोरी को लालगंज बाजार बुलाया। दोपहर को जितेंद्र, विकास सहित तीन लोग किशोरी को रुपये जमा करने के बहाने बाजार स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में ले गए। वहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए जबकि पीड़िता ने किसी तरह से अपने घर पहुंचकर घर वालों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले में किशोरी और आरोपी जितेंद्र के घर वालों के बीच पंचायत हुई। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग शादी करने पर राजी हो गए लेकिन जितेंद्र के घर वाले दो दिन बाद शादी करने को तैयार हुए।

इस दौरान किशोरी ने जितेंद्र के घर रहने की पेशकश की तो उन्होंने इंकार कर दिया। पंचायत में कोई हल न निकलने पर पीड़िता ने तहरीर दी। कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जितेंद्र, विकास को नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed