जौनपुर नहीं पड़ती घरवालों की नजर तो उसकी जिंदगी हो जाती बर्बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग बताया गया है। उसकी उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
पीड़िता के दादा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि सोमवार की देर शाम बच्ची की मां घर से कुछ दूर बने पशुशाला में बकरियों को भूसा डालने गई थी। बेटी (5) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर साथ सीढ़ियों की ओट में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसी दौरान घरवालों की उस पर नजर पड़ गई।
शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। बताते हैं कि घटना उजागर होने के बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला दबाने की भी कोशिश की, लेकिन पीड़ित पक्ष केस दर्ज कराने पर अड़ा रहा। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि पीड़िता के दादा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।