{"_id":"5e36b6008ebc3e4b2e5e2b4d","slug":"teen-boy-died-by-tractor-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से दबकर किशोर की मौत, बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से दबकर किशोर की मौत, बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक हिरासत में
Sun, 02 Feb 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार दोपहर एक किशोर की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। पुलिस किशोर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर में 15 वर्षीय किशोर साइकिल से शाहगंज कस्बे में जा रहा था। इसी बीच राबर्ट्सगंज की ओर से आ रही बाइक से साइकिल में टक्कर लग गई। इससे साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
उसी दौरान वह उसी रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर से दबने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने किशोर की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।