फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Technological skills showed a new way of change in the health sector

तकनीक के हुनरमंदों ने दिखाई स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव की नई राह

Mon, 22 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Technological skills showed a new way of change in the health sector
आज हर कि सी चीज में तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। स्वास्थ्य हो या रक्षा तकनीक के बिना कुछ भी संभव नहीं है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों को तकनीक के इस्तेमाल से बेहतर बनाने में हुनरमंद दिन रात लगे हुए हैं। महामारी या बीमारी में तकनीक का इस्तेमाल कर जनता को लाभ पहुंचाने के लिए युवाओं ने एक से बढ़कर एक स्टार्टअप तैयार किए हैं।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक की मदद से बदलाव को लेकर स्टार्टअप प्रदर्शनी लगाई गई है। भारत के अलग-अलग राज्यों से आए उत्कृष्ट स्टार्टअप का चयन होगा। आई-डीएपीटी हब फाउंडेशन की ओर से सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय आई-डीएपीटी हब पिच चैलेंज के फाइनल की शुरुआत हुई। शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, समन्वयक डॉ. राजीव कुमार सिंह, आईआईटी मद्रास के प्रो. ए वीरा राघवन, आईआईटी बांबे के प्रो. वी वेदागिरी, आईआईटी रुड़की के प्रो. आर बाला सुब्रमण्यम मौजूद रहे।
विज्ञापन

हार्ट अटैक के पहले मिलेगी सूचना
हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर डिम्ड विश्वविद्यालय से आए प्रो. अजय गुप्ता ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसमें मेडिकल इमरजेंसी में बीमार व्यक्ति अपने फोन से जरूरी जानकारियां चिकित्सक को भेज सकता है। इस डिवाइस के जरिये हार्ट अटैक के पहले मरीज के हार्ट की असामान्य अवस्था को पहचानकर चिकित्सक तक इसकी सूचना पहुंचा जाएगी। घर पर अकेले रहने वाले बुजुर्ग या जाम में फंसने के दौरान इस डिवाइस का उपयोग कर मरीज की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तकनीकों पर बेस्ड हैं प्रोडक्ट्स
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक, अर्बन डायनमिक्स, पोर्टेबल डायग्नोस्टिक सिस्टम, मोबाइल एप, रोबोटिक्स और रिलेवेंट मॉडर्न टेकिभनकल इनोवेशन
- डायबिटिज और किडनी से जुड़ी समस्याओं के लिए एडवांस ऑप्टिकल सेंसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed