फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Technical fault in Patna-Indore Express, operation of trains disrupted

Varanasi News: ब्रेक बैंडिंग से फंसी पटना - इंदौर एक्सप्रेस, ट्रेनों का परिचालन बाधित

Thu, 02 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in Patna-Indore Express, operation of trains disrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारा। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के पर चौसा स्टेशन के पास पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन ब्रेक बैंडिंग में फंस गई। रेल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पीछे आ रही ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद ब्रेक बैंडिंग को छुड़ाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना के कारण अप रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा।
रेल सूत्रों ने बताया कि बुधवार की दोपहर पटना- इंदौर एक्सप्रेस के चौसा स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही चक्का के पास से अचानक काफी मात्रा में धुंआ उठने लगा। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना ट्रेन के चालक को दी गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को तत्काल चौसा स्टेशन से पहले ही रोक दिया। बाद में रेलवे की टीम ने ट्रेन में लगे ब्रेक बैंडिंग को ठीक किया। इसके बाद उसे आगे के लिए चलाया गया।
विज्ञापन


इधर, एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बैंडिंग हो जाने के कारण अप रेल लाइन पर एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। पटना - कोटा एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर रुकी रही। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों समेत अन्य यात्री बेहद परेशान रहे। बक्सर आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रेल विभाग की तत्परता से बहुत कम समय में ही ट्रेनों का परिचालन सुचारू करा दिया गया। करीब आधे घंटे में ब्रेक को ठीक कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed