{"_id":"5b14239c4f1c1b6d4d8b47be","slug":"teasing-and-beating-to-girl-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में एंटी रोमियो स्क्वॉड पर सवाल, युवती से सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में एंटी रोमियो स्क्वॉड पर सवाल, युवती से सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रविवार रात कार सवार युवती से दो दोपहिया वाहन सवार चार शोहदों ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती के साथ शोहदों ने मारपीट शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग दौड़े तो चारों वाहन स्टार्ट कर मौके से भाग निकले।
घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में खासी नाराजगी देखी गई। वहीं युवती के साथ सरेराह हुई छेड़खानी और मारपीट की घटना ने पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वॉड/लेडी एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
लंका थाना अंतर्गत नेवादा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी की एक युवती अपने परिवार की तीन महिलाओं के साथ कार से संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गई थी।
आरोप है कि रात 8:30 बजे के लगभग युवती दर्शन-पूजन कर मंदिर से बाहर निकली तो उसकी कार के पीछे बाइक और स्कूटी सवार चार शोहदे लग गए। चारों लगातार अश्लील हरकतें कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर युवती ने रोहित नगर मोड़ पर कार रोक दिया और युवकों को सही तरीके से ताकीद की। इससे नाराज शोहदे सरेराह युवती की पिटाई शुरू कर दिए। आसपास के लोगों ने युवती के साथ मारपीट देखी तो दौड़े। यह देख शोहदे भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने शोहदों की स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर की फोटो खींच कर लंका पुलिस को दी है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे संकटमोचन चौकी प्रभारी ने कहा कि स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तस्दीक कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बीएचयू में रविवार को परीक्षा देने आई कमच्छा क्षेत्र की छात्रा के साथ एक अभ्यर्थी ने छेड़खानी की। छात्रा की शिकायत पर लंका पुलिस ने मुगलसराय निवासी अंकित को छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।