फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teams from 18 divisions will play in state level senior women football at Sigra Stadium

Sports: प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल में खेलेंगी 18 मंडलों की टीम, सिगरा स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता

Fri, 01 Aug 2025 05:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

Varanasi News: जिला फुटबॉल संघ के राना अनवर ने बताया कि शुरू के पांच दिन लीग आधार पर मुकाबले होंगे। वहीं अंतिम तीन दिन के मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। 18 मंडलों की टीम को चार समूह में बांटा गया है।

विज्ञापन
Teams from 18 divisions will play in state level senior women football at Sigra Stadium
फुटबॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें 18 मंडलों की टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता में खेलने के लिए अलग-अलग टीमें बृहस्पतिवार शाम तक सिगरा स्टेडियम पहुंचीं। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि प्रादेशिक समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक सिगरा स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के जिले की टीम का ट्रायल 25 जुलाई को हुआ। 
विज्ञापन


जिला फुटबॉल संघ के राना अनवर ने बताया कि शुरू के पांच दिन लीग आधार पर मुकाबले होंगे। वहीं अंतिम तीन दिन के मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। 18 मंडलों की टीम को चार समूह में बांटा गया है। दो ग्रुप में पांच टीमें और दूसरे दो ग्रुप में चार-चार टीमें खेलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: राखी से पहले बहन के खून से भाई ने रंग ली कलाई, मां-बाप को भी कुल्हाड़ी से काट डाला; रूह कंपा देगी ये कहानी

लीग की टॉप टीमों को नॉकआउट में खेलने का मौका मिलेगा। जिला फुटबॉल संघ ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार देर शाम वाराणसी मंडल की टीम घोषित किया। इसमें कोमल, शालिनी, प्रतिमा, प्रीति, पार्वती, चांदनी, श्रद्धा, सुमन पटेल, अंजली, सुलेखा, मानसी, श्रेया, नंदनी, जौनपुर की रानी चौहान और गाजीपुर की साक्षी कुमारी शामिल हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed