{"_id":"6a9be9a62e02da0a060519d5","slug":"teachers-day-200-meter-race-competition-held-at-vikas-inter-college-in-varanasi-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस: चॉक-डस्टर छोड़ा, मैदान में उतरीं गुरुजी; 100 मीटर दौड़ में 15 सेकंड समय निकाल नंदनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस: चॉक-डस्टर छोड़ा, मैदान में उतरीं गुरुजी; 100 मीटर दौड़ में 15 सेकंड समय निकाल नंदनी ने मारी बाजी
Sat, 05 Sep 2026 03:37 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:37 PM IST
सार
वाराणसी में 100 मीटर दौड़ में 15 सेकंड समय निकाल कर नंदनी ने बाजी मारी। वहीं 200 मीटर दौड़ में अनुपम और गीतांजलि संयुक्त विजेता बनीं। इसमें 32 सेकंड समय लिया गया था।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 52 शिक्षिकाओं ने लिया हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदनी वर्मा ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित 100 मीटर दौड़ में 15 सेकंड का समय निकाल कर पहला स्थान प्राप्त किया। डॉली पाल दूसरे, आस्था तीसरे, नीलिमा सिंह चौथे और महजबी पांचवे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विकास इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के 200 मीटर दौड़ में अनुपम सिंह और गीतांजलि संयुक्त रूप से प्रथम रही। दोनों ने 32-32 सेकंड का समय लिया। चांदनी पटेल दूसरे और आकांक्षा यादव तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में 52 शिक्षिकाओं ने पढ़ाई की चारदीवारी से बाहर निकलकर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने रोजाना विद्यार्थियों को किताब, कॉपी, चॉक और डस्टर के जरिए शिक्षा देने वाली शिक्षिकाएं जब खेल मैदान में उतरीं तो माहौल देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं के बीच जीत को लेकर उत्साह दिखाई दिया। साथी शिक्षिकाओं और उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों का तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ एके सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ खेल और शारीरिक गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सचिव डॉ. आशा सिंह की देखरेख में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। माधुरी वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।