{"_id":"60d6baf2f76dec419c00ad70","slug":"teacher-recruitment-list-of-candidates-will-be-released-today-by-basic-education-department-know-when-appointment-letter-for-27-vacant-seats-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती: आज जारी होगी अभ्यर्थियों की सूची, जानिए- वाराणसी में 27 रिक्त सीटों के लिए कब मिलेगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती: आज जारी होगी अभ्यर्थियों की सूची, जानिए- वाराणसी में 27 रिक्त सीटों के लिए कब मिलेगा नियुक्ति पत्र
Sat, 26 Jun 2021 11:00 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:00 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चुनावी वर्ष में बेसिक शिक्षा विभाग में नई शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत वाराणसी में 27 रिक्त सीटों के लिए शनिवार को सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत वाराणसी में 27 रिक्त सीटों के लिए शनिवार को सूची जारी हो जाएगी। जिसके बाद शिक्षकों की 28 व 29 जून को प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 30 जून को योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि 30 जून को नियुक्ति पत्र के लिए निदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए है। जिसमें पांच-10 नव नियुक्त अध्यापकों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले विधायक, मंत्री, जनप्रतिनिधियों को आंमत्रित होंगे। इस दौरान शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यशाला भी होगी।
विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार: 12 शिक्षकों ने किया आवेदन
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए वाराणसी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले 12 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों का अब 30 जून तक सत्यापन, प्रार्थना पत्रों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच जिले का बेसिक शिक्षा विभाग भी करेगा। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 16 अप्रैल से आवेदन शुरू किए गए थे। लेकिन कोरोना के कारण इस साल आवेदन करने वाले शिक्षकों की सख्या कम होने के कारण तिथि को दो बार बढ़ाया गया था। अब ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों की लिस्ट शुक्रवार को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के पास आ गई है।
जिन शिक्षकों ने किया आवेदन
छवि अग्रवाल, कविता बसाक, सरिता राय, नवीन कुमार दुबे, कल्लन प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, कुमुद सिंह, अनिता यादव, डॉ. कुंवर पंकज सिंह, शिव कुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह, जटाशंकर यादव
जिन शिक्षकों ने किया आवेदन
छवि अग्रवाल, कविता बसाक, सरिता राय, नवीन कुमार दुबे, कल्लन प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, कुमुद सिंह, अनिता यादव, डॉ. कुंवर पंकज सिंह, शिव कुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह, जटाशंकर यादव