फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TB Tuberculosis will eradicated with five new modules PM Modi gifted to India from Varanasi

टीबी हारेगा और भारत जीतेगा: पांच नए मॉडयूल से होगा क्षय रोग उन्मूलन, वाराणसी से पीएम मोदी ने देश को दी सौगात

Fri, 24 Mar 2023 07:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 07:10 PM IST
सार

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी ने टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने क्षय रोग उन्मूलन में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग की सराहना की। 

विज्ञापन
TB Tuberculosis will eradicated with five new modules PM Modi gifted to India from Varanasi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वन वर्ल्ड टीबी समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लिए 2025 के सपने को साकार करने में पांच नए मॉड्यूल अहम भागीदारी निभाएंगे। इसमें मरीज की जांच और इलाज के साथ ही उसके संपर्क में आने वाले परिजनों को जागरूक करने से लेकर अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं पर जोर है। पीएम मोदी ने क्षय रोग उन्मूलन में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग की सराहना की।

विज्ञापन


जो मॉडयूल लांच किया गया, उसे लागू करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने आह्वान किया। इस मॉड्यूल में टीबी मरीज के उपचार की समय सीमा छह महीने से कम कर तीन महीने कर दी गई है। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी ने टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

2025 तक टीबी के खात्मे का संकल्प

वन वर्ल्ड टीबी समिट के मंच से प्रधानमंत्री ने काशी से पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि टीबी से जंग बड़ी आसानी से जीती जा सकती है। टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए वैश्विक स्तर पर जहां 2030 की समय सीमा तय की गई है, वहीं भारत ने 2025 में ही इसके खात्मे का संकल्प लिया है। 

ये भी पढ़ें:  लंबे समय बाद पुराने अंदाज में दिखे CM योगी, पीएम मोदी के सामने राहुल गांधी पर जमकर बरसे

ये हैं पांच नये मॉड्यूल

  1. - इंडिया टीबी रिपोर्ट 2023: इसमें देश में टीबी की मौजूदा स्थिति को बताने के साथ ही 2025 तक टीबी मुक्त की दिशा में किए गए प्रयासों का जिक्र है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
  2. - ट्रेनिंग मॉडयूल ऑन एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरक्लोसिस: इस माॅड्यूल में सरकारी, निजी अस्पतालों में टीबी के मरीजों की पहचान, उनके निदान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को नई जानकारियां मिलेंगी।
  3. - फैमिली केयर गिवर माॅडयूलर: इसके तहत टीबी मरीज के परिवारीजनों को इसके संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी मरीज के घर जाकर लोगों को इसके बारे में बताएंगे। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी रहेगा।
  4. - टीबी मुक्त पंचायत अभियान: इस मॉडयूल के तहत पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण संस्थाओं के सहयोग से गांव को टीबी मुक्त बनाने संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसमें ग्राम प्रधान की भूमिका अहम होगी।
  5. - शार्टर टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट: इसके माध्यम से टीबी निवारक उपचार किया जाएगा। अब तक जहां मरीज के उपचार के लिए छह महीने का कोर्स था, उसे कम कर तीन महीने कर दिया गया है। तीन महीने के नए कोर्स में संबंधित मरीज को अब सप्ताह में सिर्फ एक बार उपचार कराना होगा। टीबी मरीज के संपर्क में आए दो साल से बड़े उम्र के लोगों को यह ट्रीटमेंट दिया जाएगा।

पीएम बोले- गांधी जी का सपना पूरा किया

TB Tuberculosis will eradicated with five new modules PM Modi gifted to India from Varanasi
वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद राष्ट्रपति महात्मा गांधी का सपना पूरा किया। इसका किस्सा भी सुनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी जी को कुष्ठ रोग अस्पताल के उद्घाटन के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने जाने से इन्कार कर दिया। गांधी ने कहा कि जब अस्पताल में ताला लगाने के लिए बुलाया जाएगा तो जरूर आऊंगा।
ये भी पढ़ें: 'मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, आपका सेवक मानता है', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले PM; जानिए

दरअसल, गांधी जी ने कुष्ठ रोग से निजात के लिए अभियान छेड़ रखा था। उन्हें लगता था कि देश कुष्ठ रोग से मुक्त होना चाहिए। वर्ष 2001 में गुजरात की जनता ने भाजपा व मुझे सेवा का अवसर दिया। तब कुष्ठ रोग का आंकड़ा 23 फीसदी था। कुछ समय में ही इसे घटाकर एक फीसदी पर ले आए। कुछ समय बाद गुजरातवासियों को कुष्ठ रोग से निजात मिल गई। कुष्ठ रोग अस्पताल पर भी ताला लग गया। गांधी जी चाहते थे कि कुष्ठ रोग से निजात मिले और अस्पताल बंद हो जाए। ठीक उसी तरह हमने देश को टीबी मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed